Niti Shatakam (नीतिशतकम्)
₹85.00
Author | Akhilesh Pathak |
Publisher | New Bharatiya Book Corporation |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2021 |
ISBN | 978-81-8315-470-3 |
Pages | 178 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | NBBC0085 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
नीतिशतकम् (Niti Shatakam) भर्तृहरि का नीतिशतक अनेक नैतिक सिद्धान्तों का प्रतिपादक उत्कृष्ट ग्रन्थ है। इसमें प्रतिपादित सभी नैतिक सिद्धान्त किसी विशिष्ट जाति सम्प्रदाय वर्ग आदि से सम्बद्ध नहीं हैं। उनमें मनुष्य पात्र के लिए नीतिकुशलता के उपदेश हैं, इस कर्मभूमि में आकर मनुष्य को किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए, किन-किन गुणों को व्यक्ति संचित करे, अपनी जीवन शैली किस प्रकार की निर्धारित करेआदि अनेक समाजोपयोगी विषयों पर कवि ने मार्गदर्शी प्रकाश डाला है।
नीतिशतक में वर्णित नीति का सम्बन्ध राजनीति से न होकर लोकव्यवहार श्रृंखला मात्र से है अर्थात् इस ग्रन्थ का मुख्य प्रतिपाद्य लोक व्यवहार कुशलता ही है राजनीति या अर्थनीति के विशिष्ट प्रकार नहीं। इसका सम्पूर्ण विषय मनुष्य के गंभीर सांसारिक अनुभव पर आधारित है, धर्मात्मा सत्पुरुषों ने लोक से अनुभव प्राप्त कर मानव मात्र के लिए एक सरल जीवन पद्धति निर्मित की है।
नीतिशतक की भाषा अत्यन्त सरल सरस-सुबोध नित्यसाधारण जनों के व्यवहार में आने वाली भाषा है। भाषा को बलपूर्वक अलंकारो के बोझ से कहीं भी बोझिल नहीं बनाया गया है। कवि ने सदगुण, विद्या, मान, वीरता, परोपकार धर्म, तप, स्वाभिमान, भाग्य, पुरुषार्थ आदि विषयों पर प्रकाश डाला है। वस्तुतः नीतिशतक में जोवनोपयोगी प्रायः सभी विषयों से सम्बद्ध सुभाषितों का एक अलौकिक संग्रह है।
Reviews
There are no reviews yet.